
गाजियाबाद। महाराजा अग्रसेन जी की 5150वीं जयंती के अवसर पर कविनगर स्थित अग्रसेन वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में सहकारी क्रय-विक्रय समिति के सभापति वीरेंद्र सारस्वत को वी.के. अग्रवाल ने सम्मानित किया। इस अवसर पर वीरेंद्र सारस्वत ने महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन समाजसेवा, समानता, सहयोग और जनकल्याण की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी के सिद्धांतों को अपनाकर समाज में एकता, भाईचारे और आपसी सहयोग को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने जयंती समारोह के आयोजन की सराहना करते हुए समाज के लोगों से महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों पर चलने और सामाजिक एकता को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
