गाजियाबाद। रविवार को शहर विधायक संजीव शर्मा ने पंचवटी में हिमांशु खन्ना के प्रतिष्ठान ड्रीमलैंड टॉय शॉप का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक ने प्रतिष्ठान संचालक हिमांशु खन्ना को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और कारोबार की निरंतर उन्नति की कामना की।इस मौके पर संजीव शर्मा ने कहा कि नए प्रतिष्ठानों की शुरुआत से व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है। स्थानीय व्यापारियों के प्रयास शहर की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि ड्रीमलैंड टॉय शॉप ग्राहकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराएगी और अपनी अलग पहचान बनाएगी।कार्यक्रम में दैनिक एकता ज्योति समाचार पत्र के समाचार संपादक राजकुमार राणा, विधायक मीडिया प्रभारी अजय चोपड़ा, क्रॉसिंग मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, शहर मंडल अध्यक्ष महिम गुप्ता, संदीप शर्मा, अनु चौधरी, आकांक्षा खन्ना, रचित कपूर, अनिल मेहरा, अतुल, नितिन, आकाश, संकेत, आशु गोयल, बृजमोहन, गुड़िया, अर्चना, पूजा, गौरी, स्वाती, साक्षी, हृदय मेहरा, निमिष, विरोनिका, कुश, परी, शक्षम, रिआंश, वैदिक और हर्षित सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने हिमांशु खन्ना को नए प्रतिष्ठान की शुरुआत पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *