गाजियाबाद। समाजसेवी एवं उद्योगपति रजत बंसल ने शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को मां शैलपुत्री की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मां शैलपुत्री की आराधना से भक्तों को शक्ति, साहस, धैर्य और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। नवरात्रि का प्रथम दिन मां शैलपुत्री को समर्पित है, जो जीवन में नई शुरुआत, दृढ़ संकल्प और विश्वास का संदेश देता है।रजत बंसल ने कामना की कि मां शैलपुत्री की कृपा से प्रदेश के प्रत्येक परिवार में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली बनी रहे। सभी के जीवन से दुख और परेशानियां दूर हों तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना मजबूत हो। उन्होंने कहा कि नवरात्रि भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रमुख पर्व है, जो हमें धर्म, सेवा और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से पर्व को श्रद्धा, उत्साह और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *