गाजियाबाद। भाजपा नेता एवं समाजसेवी हरीश मल्होत्रा ने नवरात्रि के पावन पर्व पर सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मां शैलपुत्री की उपासना से भक्तों को आत्मबल, साहस और जीवन में सकारात्मकता बनाए रखने की प्रेरणा मिलती है। नवरात्रि का पर्व शक्ति की आराधना के साथ-साथ हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति आस्था प्रकट करने का अवसर है।हरीश मल्होत्रा ने कहा कि मां दुर्गा की कृपा से जीवन की कठिनाइयों का सामना करने की शक्ति मिलती है। यह पावन पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम, सद्भाव और एकजुटता के साथ आगे बढ़ने का संदेश देता है। उन्होंने मां शैलपुत्री से प्रार्थना की कि सभी परिवारों में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहे तथा समाज में समरसता और भाईचारे की भावना मजबूत हो। उन्होंने सभी के उत्तम स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य और मंगलमय जीवन की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *