गाजियाबाद। नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रोपराइटर विकास बुक एजेंसी एवं श्याम प्रेमी विकास बंसल ने शहरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की आराधना से जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। नवरात्रि भारतीय संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना का महत्वपूर्ण पर्व है, जो हमें सत्य, सदाचार और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।सौरभ गर्ग ने कामना की कि मां शैलपुत्री की कृपा से प्रत्येक परिवार में खुशहाली आए और सभी के जीवन में सुख-समृद्धि का वास हो। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक पर्व समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। नवरात्रि हमें अपनी आस्था के साथ-साथ जरूरतमंदों की सहायता करने और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संदेश भी देती है। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य और मंगलमय जीवन की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *