शिक्षक-स्नातक चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक, कार्यकर्ताओं को शत-प्रतिशत मतदान के लिए जुटने का आह्वान महिम गुप्ता की अध्यक्षता में बनी रणनीति, मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने पर जोरगाजियाबाद। आगामी शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पटेल नगर सेकंड में भाजपा शहर मंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। शहर मंडल अध्यक्ष महिम गुप्ता एडवोकेट की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहर विधायक संजीव शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में चुनावी तैयारियों की समीक्षा के साथ मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने और मतदान के प्रति जागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई।विधायक संजीव शर्मा ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में अधिकतम मतदान सुनिश्चित कराने के लिए हरसंभव प्रयास करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पात्र मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क स्थापित करे और उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करे। लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान में अधिकाधिक भागीदारी जरूरी है। कोई भी पात्र मतदाता जागरूकता के अभाव में अपने मताधिकार से वंचित न रहे, इसके लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।संजीव शर्मा ने कहा कि संगठन की ताकत समर्पित कार्यकर्ता हैं। उनकी मेहनत, आपसी समन्वय और निरंतर जनसंपर्क से ही संगठन मजबूत होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और चुनावी तैयारियों को गति देने की अपील की।बैठक में मतदाताओं तक पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा पहुंचाने, अधिक से अधिक लोगों से संवाद स्थापित करने तथा चुनावी अभियान की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं ने अभियान को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर भाजपा नेता पवन गोयल, पूर्व पार्षद राजेश शर्मा, पंडित राकेश शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश त्यागी, अजय चोपड़ा, कलुआ कश्यप, रोहित, गजराज सिंह, विनीत त्यागी, अनिल जिंदल, ऋषभ जैन, अक्षय, कुणाल और नवीन गर्ग, अजय चोपड़ा मीडिया प्रभारी शहर विधायक सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *