गाजियाबाद। वरिष्ठ समाजसेवी एवं समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग ने बृहस्पतिवार को हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर शहर के विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में शिरकत कर हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने मंदिरों में दर्शन-पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।इस मौके पर अभिषेक गर्ग ने कहा कि हनुमान जी भगवान श्री राम के परम भक्त हैं और उनका जीवन हमें सेवा, समर्पण और निष्ठा का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि हनुमान जन्मोत्सव का पर्व समाज में सकारात्मक ऊर्जा, एकता और भाईचारे को बढ़ाने का कार्य करता है।उन्होंने आगे कहा कि हनुमान जी की सच्चे मन से आराधना करने से सभी कष्ट दूर होते हैं और जीवन में सुख-शांति का वास होता है। उन्होंने सभी शहरवासियों से अपील की कि इस पावन अवसर पर धार्मिक आयोजनों में भाग लेकर हनुमान जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं।अंत में उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *