गाजियाबाद। रामानुज दयाल मार्केट, रमते राम रोड के व्यापारियों द्वारा नगर निगम की संपत्ति एवं किराया संबंधी कार्रवाई के विरोध में पिछले पांच दिनों से चल रहे शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन को समाजवादी पार्टी ने अपना पूर्ण समर्थन दिया। जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन एडवोकेट एवं महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एडवोकेट के नेतृत्व में सपा पदाधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।फैसल हुसैन ने कहा कि व्यापारी शहर की अर्थव्यवस्था और स्थानीय रोजगार व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनकी आजीविका से जुड़े मामलों में प्रशासन को एकतरफा कार्रवाई के बजाय व्यापारियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर समाधान का रास्ता निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की आपत्तियों और दस्तावेजों की निष्पक्ष सुनवाई के बाद ही कोई कार्रवाई की जानी चाहिए।महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी व्यापारियों के शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक आंदोलन के साथ खड़ी है। व्यापारियों की समस्याओं को नगर निगम और प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा तथा जरूरत पड़ने पर पार्टी पदाधिकारी उनके साथ मौके पर मौजूद रहेंगे।प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग ने कहा कि मार्केट के बी-ब्लॉक को संपत्ति संबंधी कार्रवाई के दायरे में शामिल किए जाने तथा किराया संबंधी कार्रवाई से व्यापारियों में चिंता और असमंजस की स्थिति है। विवाद का समाधान संवाद, निष्पक्ष सुनवाई और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से किया जाना चाहिए।इस अवसर पर जिला महासचिव नितिन त्यागी, महानगर महासचिव राजन कश्यप, मनोज पंडित, मुकेश यादव, नरेश बत्रा, किशन यादव, अंशु ठाकुर, इरफान अमानत चौधरी, विक्की ठाकुर, वीरेन्द्र सिंह एडवोकेट, आकाश अग्रवाल, सत्य प्रकाश कंसल, कमलेश यादव, रजत पोरवाल, सौदान गुर्जर, साजिद सैफी, मोहसिन खान एडवोकेट, हैदर मलिक, नीरज शर्मा एडवोकेट, राजवीर सिंह गौतम, खालिद बुखारी, योगेश यादव, चमन नागर, रितेश गुप्ता, मुशाहिद हुसैन, ऋषभ जाटव, विशाल यादव, सतीश कुमार, मुशाहिद खान, रिजवान खान सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *