गाजियाबाद। वैश्य एकता समिति गाजियाबाद द्वारा रविवार को दुर्गा वाशिंग पाउडर परिसर, पारस होटल के पीछे, अम्बेडकर रोड, कालकागढ़ी चौक पर विवाह योग्य वैश्य युवक-युवतियों एवं समाज के अन्य वर्गों के लिए 94वां मासिक वैवाहिक परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष एवं दुर्गा वाशिंग पाउडर के चेयरमैन प्रेमचंद गुप्ता के सौजन्य से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत में अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता ने सभी प्रत्याशियों, अभिभावकों, परिचयकर्ताओं, समाजसेवियों एवं पत्रकार बंधुओं का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगामी भारतीय नववर्ष एवं नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आप सभी के सहयोग से यह सम्मेलन प्रत्येक माह सफलतापूर्वक आयोजित हो रहा है। हर माह लगभग 40 से 45 नए पंजीकरण प्राप्त होते हैं और 9 से 11 रिश्ते भी तय हो जाते हैं, जो समाज के लिए सुखद संकेत है।
उन्होंने बताया कि अन्य समाजों के अनुरोध पर अब समिति द्वारा वैश्य समाज के साथ-साथ ब्राह्मण एवं अन्य वर्गों के विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए भी परिचय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।
महासचिव एवं संयोजक अजय कुमार गोयल ने मंच के माध्यम से सभी प्रत्याशियों का परिवार सहित परिचय कराया। उन्होंने बताया कि इस माह सम्मेलन में 38 नए प्रत्याशियों का पंजीकरण हुआ है। साथ ही पत्रिका में पूर्व पंजीकृत प्रत्याशियों से संपर्क करने पर 10 वैवाहिक संबंध तय होने की जानकारी मिली है, जो समिति के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है।
पत्रिका के संपादन का कार्य अनुराग अग्रवाल द्वारा कम समय में सफलतापूर्वक पूरा किया गया, जिसके लिए समिति की ओर से उनका विशेष आभार व्यक्त किया गया। समारोह में उपस्थित युवती प्रत्याशियों ने मंच से अपना परिचय दिया, जिसके बाद उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।
सम्मेलन को सफल बनाने में अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता, अजय कुमार गोयल, अनुराग अग्रवाल, बुद्धगोपाल गोयल, राकेश मित्तल, रविन्द्र गर्ग, नीरू अग्रवाल, भारती गर्ग, वी.के. गर्ग, विनोद गुप्ता, सतीश गुप्ता, महेन्द्र गुप्ता, राधारमण अग्रवाल, राजेश गुप्ता तथा लक्ष्मी नारायण सिंघल सहित अनेक पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *