



गाजियाबादःलोनी में 18 अप्रैल की रात्रि को भारत रत्न संविधान के शिल्पकार बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त खंडित कर दी गई थी। इससे क्षेत्र में तनाव का माहौल था। बसपा के जिलाध्यक्ष मनोज जाटव मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे और हालात को सामान्य बनाने में अहम भूमिका निभाई। बसपा के जिलाध्यक्ष मनोज जाटव ने बताया कि जैसे ही उन्हें घटना की जानकारी मिली, वे तुरंत ही मौके पर पहुंच गए। वहां पर पहले से ही बडी संख्या में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता मौूजूद थे। हमने सूझबूझ से संविधान के दायरे में रहकर अपनी मांगे रखीं और पुलिस प्रशासन द्वारा हमारी बात को माना गया। बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्तिं स्थापित करवाकर ही वे वापस लौटे। मेरठ मण्डल प्रभारी देवेन्द्र प्रधान पंचलोक, जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप मौर्य, विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट जितेन्द्र, विधानसभा प्रभारी धर्मपाल प्रधान, विधानसभा प्रभारी अजीत जाटव, पूर्व मण्डल प्रभारी छतरसिंह भैया, धर्मवीर जाटव, योगेन्द्र जाटव सभासद पूर्व जिला प्रभारी अनिल कुमार पेन्टर, तेजपाल जाटव, रोहित गौतम महक सिंह, पूर्व मण्डल प्रभारी प्रेमसिंह जाटव जी, विधानसभा प्रभारी साहिबाबाद गुलाब सिंह, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष राजू विकल,चतरसैन पूर्व सभासद, रामोतार , अनिल कुमार लक्खा पूर्व जिला प्रभारी राजेंद्र सेठ, प्रवीन जाटव पूर्व प्रभारी भाईचारा कमेटी, सतेन्द्र जाटव छत्रपाल मास्टर दर्शन प्रधान हरेंद्र जाटव अनिल एडवोकेट सुरेंद्र गुलाब सिंह गौतम राम अवतार जाटव आदि भी मौजूद रहे।
