
गाजियाबाद:राजा कार बाजार के डायरेक्टर राजा ओबरॉय उर्फ राजा भैया की माता शशि ओबरॉय का निधन आज सुबह हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही शहर में शोक की लहर दौड गई। शहर के गणमान्य नागरिक राजा ओबरॉय उर्फ राजा भैया के लोहिया नगर स्थित आवास पहुंचे और उनकी माता शशि ओबरॉय को श्रद्धांजलि अर्पित की। राजा ओबरॉय उर्फ राजा भैया की माता शशि ओबरॉय की अंतिम यात्रा मंगलवार 14 अप्रैल की सुबह 10 बजे उनके निवास 160 सी ब्लॉक लोहिया नगर से चलकर हिंडन नदी शमशान घाट पहुंचेगी, जहां उनका 10.30 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। राजा ओबरॉय उर्फ राजा भैया की माता शशि ओबरॉय के निधन पर दैनिक एकता ज्योति परिवार दुख प्रकट करता है और ईश्वर से उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने व परिजनों को यह दुख सहने करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता है।
