भाजपा नेता विकास तोमर ने पेट्रोल, डीजल और गैस को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग यह भ्रामक जानकारी फैला रहे हैं कि यदि होर्मुज स्ट्रेट बंद हो जाता है तो भारत में पेट्रोल और डीजल का गंभीर संकट पैदा हो जाएगा, जबकि यह पूरी तरह से अफवाह है।
विकास तोमर ने बताया कि सच्चाई यह है कि भारत के पास पर्याप्त पेट्रोलियम भंडार मौजूद है। देश के पास लगभग ढाई सौ मिलियन बैरल का स्टॉक और करीब आठ सप्ताह का सुरक्षित बफर उपलब्ध है, जिससे आपूर्ति पर किसी प्रकार का तत्काल प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भारत केवल होर्मुज स्ट्रेट पर निर्भर नहीं है, बल्कि ऊर्जा आपूर्ति के लिए देश के पास कई वैकल्पिक स्रोत और मार्ग भी उपलब्ध हैं।
उन्होंने आगे बताया कि भारत की रिफाइनरी क्षमता भी काफी मजबूत है। देश के पास लगभग 258 एमएमपीटीए रिफाइनरी क्षमता है, जिससे जरूरत से कहीं अधिक उत्पादन करने की क्षमता मौजूद है। ऐसे में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति को लेकर घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।
विकास तोमर ने जनता से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अपुष्ट जानकारी या अफवाहों पर विश्वास न करें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। इससे अनावश्यक भ्रम और घबराहट से बचा जा सकता है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *