

गाजियाबाद के नवयुग मार्केट में ओम नमः शिवाय सेवा समिति के तत्वावधान में भगवान श्री परशुराम जयंती बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर समिति के सदस्यों एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से पूजन और आरती के साथ हुआ। उपस्थित लोगों ने भगवान परशुराम के जीवन, उनके त्याग, पराक्रम और धर्म रक्षा के संदेश को याद करते हुए समाज में उनके आदर्शों को अपनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में अध्यक्ष सुमित त्यागी, कोषाध्यक्ष उमेश शर्मा, विनय सिंगल, रोहन भारद्वाज, दीपक शर्मा, हन्नु शर्मा, रमन शर्मा, आलोक कौशिक सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम संयोजक रोहन भारद्वाज ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता, संस्कार और जागरूकता को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने युवाओं से भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया और सभी ने आपसी सौहार्द व भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।
