श्रीमहंत हरि गिरि महाराज ने निरीक्षण कर अन्य व्यवस्थाएं भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिएः श्रीमहंत नारायण गिरि

महाराजवृंदावनःगांधी मार्ग स्थित दत्त बिहारी मंदिर श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा में 32 कमरों के निर्माण का कार्य पूरा हो गया। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज के नेतृत्व व निर्देशानुसार कमरों का निरीक्षण किया गया व कमरों में बैड, पानी आदि की व्सवस्था कराने के निर्देश दिए गए। सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर के पीठाधीश्वर जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता एवं दिल्ली संत महामंडल के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने बताया कि श्रीमहंत हरि गिरि महाराज ने इंजीनियर हरीशंकर व निरंजन शर्मा को पानी, बिजली आदि की व्यवस्थाएं शीघ्र ही पूर्ण करने के निर्देश दिए। श्रीमहंत हरि गिरि महाराज ने कहा कि वृंदावन धाम की महिमा अपरम्पार है। वृंदावन ही पूरा ब्रज मंडल ही भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का साक्षी है। इसी कारण यहां श्री बांके बिहारी जी, राधा रानी के दर्शन करने के लिए देश ही नहीं पूरे विश्व से वर्ष भर भक्तों का मेला लगा रहता है। दत्त बिहारी मंदिर श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा में 32 कमरों का निर्माण होने से यहां आने वाले भक्तों को आवास आदि की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी जिससे अपने ईष्ट श्री बांके बिहारी जी व राधा रानी जी के दर्शन के बाद दत्त बिहारी मंदिर श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा में भी उनके नाम का स्मरण कर सकेंगे। श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि वृंदावन धाम की महिमा तो इतनी अधिक है कि जो भी एक बार यहां आता है, वह यहीं का होकर रह जाता है। भगवान कृष्ण की लीलाओं के आज भी यहां पर साक्षात दर्शन होते हैं। यही कारण है कि विदेशों से भी लाखों लोग सनातन धर्म को अपनाकर वृदावन में निवास कर श्री बांके बिहारी जी के चरणों का ध्यान कर रहे हैं। विश्व भर से यहां आने वाले भक्तों को कोई असुविधा ना हो, इसी को ध्यान में रखते हुए श्रीमहंत हरि गिरि महाराज के निर्देशानुसार गांधी मार्ग स्थित दत्त बिहारी मंदिर श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा में 32 कमरों का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। उनके निर्देशानुसार जल्द ही अन्य सभी व्यवस्थाएं भी पूरी हो जाएंगी। जूना अखाड़े के उपाध्यक्ष श्रीमहंत महेश पुरी महाराज, अंतरराष्ट्रीय सचिव रामेश्वर गिरि महाराज उज्जैन मध्य प्रदेश, महामंडलेश्वर शिव गिरि महाराज त्रयंबकेश्वर नासिक महाराष्ट्र, जूना अखाड़े के सचिव व दिल्ली संत महामंडल के संगठन मंत्री महामंडलेश्वर कंचन गिरि महाराज, सचिव महंत आनंदेश्वरानंद गिरि महाराज, निर्वाण मंत्री साध्वी शैलजा गिरि महाराज, श्रीमहंत साध्वी विष्णु प्रिया गिरि महाराज, दिल्ली संत महामंडल के कोषाध्यक्ष महंत धीरेंद्र पुरी महाराज आरटीओ दिल्ली, थानापति धर्मेद्र गिरि महाराज आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *