रविवार को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर इस बार बाजारों में अच्छी खासी रौनक देखने को मिली। हिण्डन पार सर्राफा व्यापार एसोसिएशन के अध्यक्ष नकुल वर्मा के अनुसार, सोने और चांदी के दामों में लगातार हो रही तेज बढ़ोतरी का असर ग्राहकों की खरीदारी पर साफ नजर आया।

महंगे आभूषणों के बजाय लोगों ने हल्की ज्वेलरी और छोटे-छोटे सिक्कों को प्राथमिकता दी।उन्होंने बताया कि वैश्विक स्तर पर चल रहे विभिन्न युद्धों और आर्थिक अनिश्चितता के कारण भी ग्राहक फिलहाल बड़ी खरीदारी से बच रहे हैं। ऐसे माहौल में लोग सुरक्षित निवेश के रूप में छोटे सोने-चांदी के सिक्के खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।सर्राफा बाजार में चांदी और सोने के सिक्कों के अलावा पायल, बिछुए और हल्के आभूषणों की मांग में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई। त्योहार के चलते सुबह से ही बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी और दुकानों पर दिनभर चहल-पहल बनी रही।व्यापारियों के अनुसार, महंगाई के बावजूद अक्षय तृतीया की धार्मिक मान्यता और शुभ मुहूर्त के कारण लोगों ने अपनी क्षमता के अनुसार खरीदारी जरूर की, जिससे बाजार में संतोषजनक कारोबार देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *