





गाजियाबाद। नौ वर्षीय बाल कवि सक्षम चौहान ने 28 ओजस्वी महाकाव्यीय रचनाओं और संस्कृत स्तोत्रों का अनवरत काव्य पाठ कर योगासन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया। सक्षम एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से एचएलएम कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित एकल काव्य पाठ में सक्षम ने लगातार अपनी रचनाओं की प्रस्तुति दी।कार्यक्रम में योगासन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड काउंसिल की ओर से मुख्य पर्यवेक्षक सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. चंद्रपाल शर्मा और एजुकेशनल ऑब्जर्वर पल्लवी भारद्वाज मौजूद रहीं। टेक्निकल ऑब्जर्वर राहुल राज और सिमरन कौर ने कार्यक्रम की गतिविधियों, समय अवधि और वीडियो प्रमाणों का निरीक्षण किया। सत्यापन के बाद सक्षम को मंच पर वर्ल्ड रिकॉर्ड का मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. चंद्रपाल शर्मा ने की। संचालन शायर राज कौशिक ने किया, जबकि कवि विकास त्यागी ने सहयोग किया। सक्षम की प्रस्तुति पर ऑडिटोरियम तालियों से गूंज उठा। नरेंद्र कुमार बिल्लू, अभिषेक और विवेक ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। नाना-नानी ने नोटों की माला पहनाकर उसका उत्साह बढ़ाया।इस मौके पर वीके अग्रवाल, पल्लवी भारद्वाज, मांगेराम त्यागी, वैभव सक्सैना, रविंद्र कुशवाहा, अमित राघव, राम सिंह, पंडित अशोक भारतीय, राजीव त्यागी, चंदन भारद्वाज, राज रॉबिन तेवतिया, शैलेंद्र साल और जितेंद्र भटनागर समेत अन्य अतिथियों ने सक्षम को सम्मानित किया।ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित चौहान ने अतिथियों, मीडिया कर्मियों और दर्शकों का आभार जताया। सचिव प्रीति चौहान, उपेंद्र चौहान, छोटे लाल कनौजिया और सुनील त्यागी मौजूद रहे।
