गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल के तत्वावधान में 2 अप्रैल 2026 को गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल के स्वर्गीय वरिष्ठ पदाधिकारी शहीद कमल जैन की पुण्यतिथि के अवसर पर एक भंडारे का आयोजन किया जा रहा है इसके साथ ही क्षेत्र के मजदूरों ,निवासियों, प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों और स्टाफ के लाभ हेतु निःशुल्क दांत एवं आंखों की जांच और मोतियाबिंद की जांच इत्यादि का एक शिविर का आयोजन किया जा रहा है, दांतों का इलाज भी किया जाएगा।इसके साथ ही स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जा रहा है।गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल के अध्यक्ष डॉ.अतुल कुमार जैन ने अवगत कराया कि 2 अप्रैल 1995 की रात्रि को कमल जैन की परिवार सहित उनके निवास पर हत्या कर दी गई थी, व्यापारी के हितों की सदैव जोरदारी से रक्षा करने में कमल जैन सदैव अग्रणी रहते थे और व्यापारी की सेवा में संलग्न रहते थे। अज्ञात बदमाशों द्वारा उनकी इस हत्या से पूरे गाजियाबाद शहर में दुख की लहर व्याप्त हो गई थी और सभी व्यापारियों में बहुत ही रोष व्याप्त हो गया था।गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल प्रतिवर्ष उनकी स्मृति में उपरोक्त प्रकार के शिविरों का आयोजन करता है उसी क्रम में इस वर्ष 2 अप्रैल को संस्था के कार्यालय पर उपरोक्त जांच शिविर और रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे इसके साथ ही गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल की कार्यकारिणी द्वारा लोहा मंडी स्थित शहीद कमल जैन पार्क के अंदर कमल जैन की एक प्रतिमा लगाने का निश्चय किया गया है। कमल जैन द्वारा लोहा व्यापारियों और अन्य व्यापारियों की सेवा और हित में किए गए कार्य सदैव याद किए जाएंगे।उपरोक्त आंखों के जांच के और मोतियाबिंद जांच और इलाज शिविर तथा रक्तदान शिविर वरदान सेवा संस्थान के सहयोग से लगाया जा रहा है एवं दातों की जांच और चिकित्सा शिविर आईटीएस डेंटल कॉलेज मुरादनगर के सहयोग से लगाया जा रहा है। डा.अतुल कुमार जैन ने दोनों संस्थाओं का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *