





गाजियाबाद। बृहस्पतिवार को भाजपा नेता विकास तोमर ने हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर धौलाना विधानसभा क्षेत्र के पिलखुवा नगर स्थित विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धा भाव से हनुमान जी के चरणों में मत्था टेका और क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।विकास तोमर ने कहा कि हनुमान जन्मोत्सव का पर्व भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है और इस दिन पूजा-अर्चना करने से सभी कष्ट दूर होते हैं। उन्होंने विभिन्न मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना की और बजरंगबली से सभी जनपद वासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की कामना की।इस अवसर पर मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ हनुमान जी की आराधना की और प्रसाद ग्रहण किया।अंत में विकास तोमर ने कहा कि बजरंगबली की कृपा सभी पर बनी रहे और समाज में सद्भाव, शांति और भाईचारे का वातावरण बना रहे।
