

गाजियाबाद। रविवार को मेरठ रोड स्थित राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी ने दुहाई निवासी आलोक चौधरी को नियुक्ति पत्र देकर महानगर अध्यक्ष घोषित किया। इस अवसर पर उन्होंने विश्वास जताया कि आलोक चौधरी पार्टी की नीतियों के अनुरूप पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे तथा उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारियों का वफादारी से निर्वहन करेंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामपाल चौधरी ने की, जबकि संचालन क्षेत्रीय महासचिव अरुण चौधरी भुल्लन द्वारा किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई।इस मौके पर जिला अध्यक्ष रामपाल चौधरी, चौ. तेजपाल सिंह, चेयरमैन अमरजीत बिड्डी, अमरीश त्यागी, एडवोकेट कुंवर अय्यूब अली, अंकुर त्यागी, लोकेश चौधरी, कृष्ण पाल डायरेक्टर, रणजीत सिंह तेवतिया, हिमांशु नागर, अरुण शर्मा, वीर सिंह सलेमाबाद, नीरज सेहरावत, मनिंदर बिल्ला, दीपू शर्मा, वेद प्रकाश प्रजापति, शांतनु त्यागी, इमरान इलाही, संजय बिंदल, विनीत त्यागी, आलोक चौधरी, शिवम गर्ग, अभिषेक चौधरी, विक्रांत चौधरी, अमित गर्ग, अपूर्व निगम, रहीसुद्दीन, हाजी तोहिद, जुनेद चौधरी, ऋषिपाल सिंह, उद्देश्य कुमार, ज्ञानेंद्र सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
