गाजियाबाद। शहर विधायक संजीव शर्मा ने शनिवार को शिक्षाविद् एवं वरिष्ठ समाजसेवी, जिंदल पब्लिक स्कूल ग्रुप के चेयरमैन राम अवतार जिंदल के आवास पहुंचकर उन्हें सुहेलदेव समाज पार्टी द्वारा व्यापार मंडल का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधायक ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य तथा सफल कार्यकाल की कामना की।विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि राम अवतार जिंदल का यह मनोनयन न केवल उनके व्यक्तिगत योगदान का सम्मान है, बल्कि गाजियाबाद के लिए भी गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि जिंदल अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता से व्यापार मंडल को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।इस दौरान अजय चोपड़ा, एवं धर्मेंद्र कुमार ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *