


गाजियाबाद। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के रामलीला मैदान में ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सहायक पुलिस आयुक्त उपासना पाण्डेय ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।इस दौरान उपासना पाण्डेय ने युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि उसके भविष्य और समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। उन्होंने युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों में शामिल होने और अपने जीवन को सही दिशा देने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें इससे बचाने के लिए प्रेरित करना था। साथ ही मिशन शक्ति अभियान के तहत उपस्थित महिलाओं को भी उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी सचिन कुमार सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को लोगों ने सराहा और इसे समाज के लिए उपयोगी बताया।
