गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के महानगर कार्यालय, गाजियाबाद पर बृहस्पतिवार को महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में कार्यकर्ता परिचय बैठक का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर जनप्रतिनिधियों, नवनियुक्त संगठन पदाधिकारियों एवं नामित पार्षदों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को प्रेरणादायी बना दिया।बैठक में गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग, उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, सदर विधायक संजीव शर्मा, मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी एवं पूर्व मेयर आशु वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।इस अवसर पर वक्ताओं ने संगठन की मजबूती एवं विस्तार पर बल देते हुए भारतीय जनता पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित होती है और नवनियुक्त पदाधिकारी इस शक्ति को और सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।बैठक के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया गया। साथ ही संगठनात्मक समन्वय, सक्रियता एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।इस अवसर पर महानगर महामंत्री पंकज भारद्वाज, गौरव चोपड़ा, पंकज वाल्मीकि, उपाध्यक्ष बॉबी त्यागी, रनिता सिंह, भानु सिसोदिया, अमित रंजन, विनोद कसाना, सचिन डेढा, राजन आर्य, महानगर मंत्री प्रमिला रावत, ललित कश्यप, अनीता शर्मा, आशीष चौधरी, राम त्यागी, उषा चौधरी, प्रीति चंद्र राय, कोषाध्यक्ष नवनीत मित्तल, मीडिया संयोजक नीरज शर्मा, सह मीडिया संयोजक करण शर्मा, साक्षी नारंग, सोशल मीडिया संयोजक प्रहलाद दुआ, सह संयोजक सोनू भाटी राजपूत, आईटी संयोजक पुष्पेंद्र गुप्ता एवं सह संयोजक सुषमा गंगवार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *