
गाजियाबाद। ए2 प्रॉपर्टीज कार्यालय पर पवन सिंघल का जन्मदिन हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान केक काटकर खुशी का इजहार किया गया और सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां साझा कीं।
इस मौके पर अनिल मेहरा, आशु गोयल, एडवोकेट राजीव चौधरी और रवि मल्होत्रा विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी ने पवन सिंघल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सामाजिक और व्यावसायिक जीवन की सराहना की। उपस्थित लोगों ने कहा कि पवन सिंघल हमेशा समाज और मित्रों के बीच सकारात्मक सोच और सहयोग की भावना के लिए जाने जाते हैं। इस मौके पर एकता ज्योति परिवार भी श्री सिंघल को जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं देता है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।
