






त्योहारी सीजन से पहले नियमों, सैंपलिंग प्रक्रिया और लाइसेंस को लेकर हुआ विस्तृत संवाद
गाजियाबाद, 27 सितंबर 2026। आगामी त्योहारी सीजन को दृष्टिगत रखते हुए गाजियाबाद खाद्य तेल एसोसिएशन (रजि.) एवं भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) विभाग के संयुक्त तत्वावधान में खाद्य तेल व्यापारियों के लिए महत्वपूर्ण समन्वय बैठक का आयोजन रेनबो होटल, बजरिया, गाजियाबाद में किया गया। बैठक में जनपद के सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में खाद्य तेल व्यापारी शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य व्यापारियों और विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा खाद्य सुरक्षा से जुड़े नियमों और प्रक्रियाओं की जानकारी उपलब्ध कराना रहा।कार्यक्रम का मंच संचालन एसोसिएशन के उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता ने किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय शर्मा ने अधिकारियों एवं व्यापारियों का स्वागत करते हुए कहा कि एसोसिएशन का प्रयास है कि व्यापारियों और विभाग के बीच संवाद बना रहे तथा व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा नियमों की सही एवं स्पष्ट जानकारी मिल सके।बैठक में ओपन हाउस का आयोजन किया गया, जिसमें व्यापारियों ने अपनी विभिन्न समस्याएं और जिज्ञासाएं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के समक्ष रखीं। विशेष रूप से सर्विलांस सैंपल एवं लीगल सैंपल की प्रक्रिया, पास सैंपल की रिपोर्ट तथा खाद्य लाइसेंस से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।सैंपलिंग प्रक्रिया को लेकर अधिकारियों ने दी जानकारीजनपद के DO सुरेश मिश्रा (ACF ग्रेड-2) ने व्यापारियों को सैंपलिंग प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि पास सैंपल की रिपोर्ट व्यापारी के अनुरोध पर उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि सर्विलांस सैंपल के दो नमूने तथा लीगल सैंपल के चार नमूने लिए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभाग की मंशा व्यापारियों का उत्पीड़न करना नहीं है, बल्कि खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना और व्यापारियों के साथ समन्वय एवं सहयोग की भावना से कार्य करना है।खाद्य लाइसेंस के संबंध में सुरेश मिश्रा ने कहा कि आवेदन करते समय नियमों के अनुरूप सही जानकारी भरने के साथ आवश्यक दस्तावेज भी सही तरीके से अपलोड किए जाएं, जिससे अनावश्यक आपत्तियों की स्थिति उत्पन्न न हो और लाइसेंस प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी हो सके।नए नियमों और FOSCOS प्रशिक्षण पर भी हुई चर्चाACF ग्रेड-1 (मेरठ मंडल) विनीत यादव ने कहा कि वह वर्ष 2014 में गाजियाबाद जनपद में DO के पद पर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि विभाग व्यापारियों के साथ समन्वय एवं सहयोग की भावना से कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा से जुड़े नए नियमों और समय-समय पर होने वाले बदलावों के प्रति व्यापारियों को जागरूक करना जरूरी है।इसी क्रम में विभाग की ओर से खाद्य तेल व्यापारियों के लिए FOSCOS प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले व्यापारियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। बैठक के दौरान व्यापारियों को लाइसेंस प्रक्रिया और खाद्य सुरक्षा नियमों के पालन से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई।एसोसिएशन के उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता ने व्यापारियों की विभिन्न व्यापारिक समस्याओं को प्रमुखता से अधिकारियों के समक्ष रखा तथा उनके समाधान के लिए विभाग से सहयोग का आग्रह किया। अधिकारियों ने व्यापारियों की ओर से उठाए गए विषयों पर आवश्यक जानकारी देते हुए नियमों के अनुरूप सहयोग का भरोसा दिलाया।बैठक में जनपद के सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहे। खाद्य तेल व्यापारियों ने भी बड़ी संख्या में भाग लेकर अधिकारियों के साथ सीधे संवाद किया और सैंपलिंग, लाइसेंस सहित अन्य खाद्य सुरक्षा संबंधी विषयों पर जानकारी प्राप्त की। बैठक में प्रमुख रूप से देवेन्द्र हितकारी, कमल, हिमांशु अग्रवाल सहित अनेक प्रमुख व्यापारी उपस्थित रहे।एसोसिएशन के पदाधिकारियों में चेयरमैन मुकेश शर्मा, संयोजक मनीष जैन, अध्यक्ष अजय शर्मा, महामंत्री प्रवीण गुप्ता, उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता, कोषाध्यक्ष दर्पण सिंघल, संरक्षक देवेन्द्र ओसवाल, संरक्षक सुरेन्द्र महाशय, संगठन मंत्री प्रदीप मंगल, मीडिया प्रभारी मोहित सिंघल, ऑडिटर बिजेश कुमार गर्ग सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।गाजियाबाद खाद्य तेल एसोसिएशन (रजि.) की ओर से कहा गया कि भविष्य में भी व्यापारियों और खाद्य सुरक्षा विभाग के बीच निरंतर संवाद एवं समन्वय बनाए रखने के प्रयास जारी रहेंगे, ताकि व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा से जुड़े नियमों की जानकारी मिलती रहे और त्योहारी सीजन के दौरान खाद्य मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।
