गाजियाबाद। सेक्टर-23 संजय नगर के एम ब्लॉक स्थित जीडीए मार्केट में वस्त्रा मेन्सवियर आउटलेट का रिबन काटकर शुभारंभ किया गया। प्रतिष्ठान के संचालक रोहित शर्मा और उनके परिवार को उद्घाटन अवसर पर व्यापार मंडल एवं समाजवादी पार्टी से जुड़े पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दीं।उद्घाटन संजय नगर व्यापार मंडल के महामंत्री डॉ. हरीश शर्मा, व्यापार मंडल के चेयरमैन प्रदीप गर्ग तथा समाजवादी पार्टी के महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज पंडित ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने रोहित शर्मा को नए प्रतिष्ठान की शुरुआत पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि युवाओं की पसंद और मौजूदा फैशन को ध्यान में रखते हुए आउटलेट में पुरुषों के लिए विभिन्न प्रकार के परिधान उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने सेक्टर-23 संजय नगर के युवाओं और स्थानीय लोगों से एक बार आउटलेट पर पहुंचकर उपलब्ध कलेक्शन देखने की अपील की।उन्होंने कहा कि युवाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया यह प्रतिष्ठान क्षेत्र के लोगों के लिए उपयोगी साबित होगा। साथ ही उन्होंने कामना की कि रोहित शर्मा भविष्य में अन्य स्थानों पर भी इसकी शाखाएं स्थापित करें और निरंतर तरक्की करें।उद्घाटन समारोह में आशीष पंचाल, बिट्टू, सोनू शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, शाहबाज, मेराज सहित अन्य साथीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *