



गाजियाबाद। रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद अनंत की ओर से सेवा प्रकल्प के तहत 300 जरूरतमंद महिलाओं को नई साड़ियां वितरित की गईं। नवजीवन कुष्ठ आश्रम, हिंडन नदी किनारे तथा मंदिरों, गुरुद्वारों और अन्य स्थानों के बाहर बैठी वंचित महिलाओं को साड़ियां दी गईं। साड़ी पाकर महिलाओं के चेहरों पर खुशी नजर आई।क्लब अध्यक्ष अंजुल गुप्ता ने बताया कि प्रकल्प का उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं की सहायता करना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि असिस्टेंट गवर्नर अभिनव गोयल के अलावा प्रिया गुप्ता, सचिव संदीप गोयल, रीना गोयल, कोषाध्यक्ष पराग अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, अंशुल गर्ग, चित्र गर्ग, चंचल अग्रवाल, आशीष गर्ग, रुचि गर्ग, विनीत जैन, रचना जैन, विभु बंसल, दिनेश मित्तल, मीडिया कोऑर्डिनेटर संदीप सिंघल और गुंजन सिंघल समेत क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।प्रकल्प का प्रायोजन अंजुल गुप्ता और आशीष गर्ग ने किया। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि जरूरतमंद महिलाओं की मदद कर उनके चेहरों पर मुस्कान लाना ही इस सेवा कार्य का उद्देश्य है। उन्होंने सहयोग करने वाले सभी सदस्यों का आभार जताया।
