गाजियाबाद। सोमवार को श्री श्री 1008 श्रीमद् जगद्गुरु श्री कल्कि पीठाधीश्वर, पूज्य आचार्य प्रमोद कृष्णम् महाराज का पावन आगमन वरिष्ठ समाजसेवी एवं शिक्षाविद राम अवतार जिंदल के आवास पर हुआ। उनके आगमन से पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्तिमय माहौल का संचार हो गया।इस अवसर पर राम अवतार जिंदल ने कहा कि पूज्य महाराज के सान्निध्य से उनका निवास धन्य हो गया। उन्होंने बताया कि महाराज के आशीर्वचन एवं मार्गदर्शन ने न केवल उनके परिवार, बल्कि उपस्थित सभी श्रद्धालुओं के मन को आध्यात्मिक शक्ति से भर दिया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने महाराज का स्वागत कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।आचार्य प्रमोद कृष्णम् महाराज ने अपने संबोधन में धर्म, सेवा और सदाचार के महत्व पर प्रकाश डाला तथा समाज में नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मानव जीवन का उद्देश्य केवल भौतिक सुख नहीं, बल्कि आत्मिक उन्नति भी होना चाहिए।अंत में राम अवतार जिंदल ने प्रभु से प्रार्थना की कि पूज्य महाराज का आशीर्वाद सदैव सभी पर बना रहे और समाज धर्म व सेवा के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ता रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *