गाजियाबाद।( एकता ज्योति संवाददाता ) जब-जब देश में नारी शक्ति को सशक्त करने की बात उठती है, तब-तब कुछ ताकतें उसके मार्ग में बाधा बनने का प्रयास करती हैं। शनिवार को गाजियाबाद में ऐसा ही माहौल देखने को मिला, जब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव उद्बोधन को सुना और नारी सम्मान के लिए अपना संकल्प दोहराया।भारतीय जनता पार्टी गाजियाबाद महानगर में महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, बूथ समिति, बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक और पन्ना प्रमुख सहित संगठन के सभी स्तरों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिलाने वाला महत्वपूर्ण संशोधन अधिनियम कांग्रेस के विरोध के कारण पारित नहीं हो सका। उनका आरोप था कि कांग्रेस का इतिहास नारी सम्मान के विरोध का रहा है और जब भी महिलाओं को सशक्त करने का अवसर आया, उसने किसी न किसी रूप में बाधा उत्पन्न की है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने उद्बोधन में इस विषय पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए देशवासियों को बताया कि किस प्रकार यह महत्वपूर्ण विधेयक पारित होने से रह गया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता नारी शक्ति के सम्मान और अधिकारों के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल एक विधेयक की नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी के अधिकार और सम्मान की है।कार्यक्रम में हजारों कार्यकर्ताओं ने न केवल प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुना, बल्कि इसे सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक स्तर पर साझा भी किया। अंत में सभी ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि वे नारी सशक्तिकरण के इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाएंगे और हर बेटी को उसका अधिकार दिलाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *