

गाजियाबाद। एकता ज्योति संवाददाता शनिवार को क्रॉसिंग मंडल के राहुल विहार प्रथम में “नारी शक्ति वंदन बिल” को लेकर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के नाम संबोधन को नारी शक्तियों के साथ सामूहिक रूप से सुना गया। इस अवसर पर क्षेत्र की मातृशक्ति और बहनों में खासा उत्साह और गर्व का भाव देखने को मिला।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं ने इस बिल को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं को राजनीति और निर्णय प्रक्रिया में अधिक भागीदारी मिलेगी, जिससे समाज में समानता और संतुलन स्थापित होगा।इस मौके पर विधायक संजीव शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि “नारी शक्ति वंदन बिल देश की आधी आबादी को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम है। यह केवल एक कानून नहीं, बल्कि महिलाओं को सम्मान, समान अवसर और निर्णय लेने की भागीदारी देने का मजबूत संकल्प है।” उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रहा है और यह बिल उसी सोच का सशक्त प्रमाण है।कार्यक्रम में महिलाओं ने एकजुट होकर इस पहल का स्वागत किया और सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने भविष्य में महिलाओं की भागीदारी और सशक्त भूमिका की उम्मीद भी जताई।इस अवसर पर शहर विधायक मीडिया प्रभारी अजय चोपड़ा, भाजपा के अन्य पदाधिकारी, महिला कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
