गाजियाबाद। नगर निगम वार्ड 15 की पार्षद एवं भाजपा नेत्री पूनम सिंह ने सोमवार को अपने आवास पर मनोनीत पार्षद सुमन जाटव का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने सुमन जाटव को बुके भेंट कर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।पूनम सिंह ने कहा कि सुमन जाटव का मनोनयन पार्टी नेतृत्व के विश्वास और उनकी कार्यक्षमता का प्रतीक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सुमन जाटव अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगी तथा क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।इस दौरान सुमन जाटव ने भी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उसे पूरी लगन और जिम्मेदारी के साथ निभाएंगी। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भी सुमन जाटव को शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *