

गाजियाबाद के आरडीसी राजनगर स्थित हर्ष ईएनटी हॉस्पिटल में 27वें स्थापना दिवस के अवसर पर एक सराहनीय सामाजिक पहल की शुरुआत की गई। हॉस्पिटल के चेयरमैन एवं वरिष्ठ ईएनटी सर्जन डॉ. ब्रजपाल त्यागी द्वारा 111 जरूरतमंद मरीजों के कान के निःशुल्क ऑपरेशन करने के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया गया।


इस जनसेवा अभियान का शुभारंभ भाजपा पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशौदिया ने अपने कर कमलों द्वारा किया।इस अवसर पर डॉ. ब्रजपाल त्यागी और पार्षद अमित त्यागी ने मुख्य अतिथि सतेंद्र शिशौदिया का बुके देकर गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान सतेंद्र शिशौदिया ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज के कमजोर वर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना अत्यंत पुण्य कार्य है और ऐसे प्रयास अन्य संस्थाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।डॉ. ब्रजपाल त्यागी ने बताया कि इस कैंप का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सुविधा निःशुल्क प्रदान करना है, ताकि वे सुनने से जुड़ी समस्याओं से मुक्त होकर सामान्य जीवन जी सकें। उन्होंने कहा कि हर्ष ईएनटी हॉस्पिटल हमेशा से ही सेवा और समर्पण की भावना के साथ कार्य करता आया है।कार्यक्रम में क्षेत्रीय मीडिया संयोजक एवं पार्षद अमित त्यागी, अवकेनिंग इंडिया फाउंडेशन की निदेशक डॉ. नियति, जिला महामंत्री पवन सोम खेड़ा, महानगर कोषाध्यक्ष नवनीत मित्तल, जिला मंत्री वीरेंद्र यादव, भाजपा नेता महताब त्यागी, मंडल अध्यक्ष धीर सिंह राणा, हेमंत त्यागी, नीरज त्यागी, भाजयुमो क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रोबिन तोमर और युवा नेता अक्षित मग्गू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने इस जनहितकारी पहल की सराहना की और मरीजों के उज्जवल स्वास्थ्य की कामना की।
