


गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के नेहरू नगर स्थित महानगर कार्यालय में शपथ ग्रहण के उपरांत सभी नामित पार्षदों ने अपने प्रथम दिवस पर संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान सभी पार्षद महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल से मिलने कार्यालय पहुंचे।

कार्यालय पहुंचने पर पार्षदों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं माल्यार्पण कर इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए शीर्ष नेतृत्व और संगठन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया तथा अपनी खुशियां साझा कीं।इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि संगठन और सरकार के सामंजस्य से मिली जिम्मेदारी सेवा, समर्पण और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का अवसर है।


उन्होंने सभी पार्षदों से अपेक्षा जताई कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।उन्होंने सभी पार्षदों का प्रथम आगमन पर अभिनंदन करते हुए उन्हें कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।इस मौके पर प्रमुख रूप से नामित पार्षद प्रदीप चौधरी, सुनील यादव, सरदार परमजीत सिंह पम्मी, भगवत गुप्ता, अंकुश अरोड़ा, महामंत्री प्रदीप चौहान, पंकज भारद्वाज, गौरव चोपड़ा, प्रीति चंद्रा, सुषमा गंगवार, तरुण शर्मा, अशोक भारतीय, बलराम रावल, कामेश्वर त्यागी, मोनू त्यागी, संदीप चौरसिया, मनोज गिरी, राहुल गिरी, नोमिश पाण्डेय सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
