गाजियाबाद। भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी गाजियाबाद इकाई की प्रेरणा से संजय नगर स्थित परमहंस विद्यालय में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर रोटरी क्लब गाजियाबाद हिंडन एवं नेशनल एसोसिएशन मलयाली के सौजन्य से संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।शिविर की विशेष बात यह रही कि इसमें नारी शक्ति की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली। महिलाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। सभी सफल रक्तदाताओं को रेड क्रॉस गाजियाबाद के निवर्तमान सभापति डॉ. सुभाष गुप्ता द्वारा रक्तदाता सम्मान पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर प्रोत्साहित किया गया।रक्तदान की शुरुआत रो. एस. वल्ली ने की। उनके इस सराहनीय कदम से प्रेरित होकर उनकी पुत्री ने भी पहली बार रक्तदान कर एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया, जिसकी सभी ने प्रशंसा की। यह पहल युवा पीढ़ी के लिए विशेष रूप से प्रेरणास्रोत बनी।शिविर के सफल आयोजन में रो. वल्ली, रो. गोमती, विनोद कुमार, जिला रक्त कोष की टीम तथा विद्यालय के अध्यक्ष चौधरी जी का विशेष योगदान रहा। इसके अतिरिक्त मलयालम समिति के सदस्यों ने भी पूरे कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के रक्तदान शिविर समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ जरूरतमंदों के जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *