


पिलखुवा। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर भाजपा नेता विकास तोमर ने लाखन गांव स्थित प्राचीन देवी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए विशेष प्रार्थना की। मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली, जहां श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा भाव से मां के दरबार में मत्था टेका।इस अवसर पर विकास तोमर के साथ कई स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर मां दुर्गा की आराधना की और नवरात्रि पर्व को आस्था और भक्ति के साथ मनाया। पूजा के बाद प्रसाद वितरण भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।विकास तोमर ने कहा कि नवरात्रि का पर्व शक्ति, आस्था और विश्वास का प्रतीक है, जो हमें सकारात्मक ऊर्जा और समाज सेवा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं भी दीं।इस मौके पर हिमांशु अग्रवाल और नितेश तोमर ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता और भाईचारा बढ़ता है। कार्यक्रम का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।
