बुलंदशहर। जनपद के चामुंडा देवी मंदिर, गांव खिदराबाद में रविवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर राम अवतार जिंदल के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों और पदाधिकारियों ने भाग लिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राम अवतार जिंदल उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर दयाराम भार्गव (राष्ट्रीय सचिव एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता) और विनोद गुप्ता (प्रदेश उपाध्यक्ष, व्यापार प्रकोष्ठ) मौजूद रहे। सभी अतिथियों का आयोजकों द्वारा फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।इस अवसर पर आयोजक विनय भारद्वाज (प्रदेश उपाध्यक्ष, पश्चिमांचल) के नेतृत्व में रामकिशन शर्मा, संजय शर्मा, सुधीर पाठक, छत्रपाल शर्मा, सुखबीर शर्मा, नीरज शर्मा, आजाद भाटी, कमल शर्मा, वीरेंद्र सिंह, मोहित मास्टर, दीवान कुलदीप कश्यप, रेवती सिंह, कमल सिंह, निरंजन सिंह, बनवारी लाल, योगेंद्र सुभाष, जय भगवान सहित अनेक लोगों ने राम अवतार जिंदल को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया।समारोह के दौरान वक्ताओं ने जिंदल के नेतृत्व की सराहना करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम का माहौल उत्साह और सम्मान से परिपूर्ण रहा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *