

गाजियाबाद। जिला जाट समाज के प्रमुख पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं योगी सरकार के निर्णय की सराहना करते हुए गाजियाबाद नगर निगम से नामित पार्षद के रूप में प्रदीप चौधरी की घोषणा पर हर्ष व्यक्त किया।इस अवसर पर जाट समाज के प्रतिनिधि संजय नगर स्थित प्रदीप चौधरी के आवास पर पहुंचे और उन्हें फूलमाला, पटका पहनाकर मिठाई खिलाकर बधाई एवं आशीर्वाद दिया। उपस्थित नेतागण ने कहा कि पार्टी की लंबी सेवा और अथक परिश्रम करने वाले कार्यकर्ता के रूप में प्रदीप चौधरी का सम्मान होना निश्चित रूप से पार्टी को मजबूती प्रदान करेगा तथा समाज में एक सकारात्मक संदेश जाएगा।प्रदीप चौधरी सदैव समाज सेवा एवं संगठन के प्रति समर्पित रहे हैं और उनके नामांकन से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।इस दौरान जाट समाज से चौधरी तेजपाल सिंह , अमरजीत सिंह बीडडी, राजकुमार चौधरी, अजय पाल प्रमुख, अरुण चौधरी भुल्लन, धर्मेंद्र चौधरी, पवन सहलोत, रविंद्र चौधरी, संग्राम सिंह, राजनगर मंडल अध्यक्ष नीरज त्यागी, देशांक चौधरी, इशांक चौधरी, सागर चौधरी, आयुष चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।अंत में प्रदीप चौधरी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के समाज पर एवं अपने समर्पित कार्यकर्ता होने के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और जनसेवा को ही अपना सर्वोच्च लक्ष्य मानते रहेंगे।
