मंदिर के महंत गिरिशानंद गिरि महाराज के नेतृत्व में प्रतिदिन सप्तशती पाठ, हवन होगा 26 मार्च को पंखा शोभा यात्रा निकाली जाएगी

गाजियाबादः द्वारकापुरी, दिल्ली गेट स्थित प्राचीन श्री बाला सुंदरी चतुर्भुजी देवी मंदिर में चेत्र नवरात्रि महोत्सव 19 मार्च से 26 मार्च तक मनाया जाएगा। महोत्सव सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर के पीठाधीश्वर, जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता एवं दिल्ली संत महामंडल के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज के पावन सानिध्य व अध्यक्षता तथा मंदिर के महंत गिरिशानंद गिरि महाराज के नेतृत्व में होगा। 19 मार्च को चैत्र नवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज मां की पूजा-अर्चना करके करेंगे। महाराजश्री का महंत गिरिशानंद गिरि महाराज द्वारा स्वागत अभिनंदन किया जाएगा। मंदिर में 19 मार्च से 26 मार्च तक प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक श्री सप्तशती पाठ होगा। श्री सप्तशती पाठ आचार्य राम मनोहर अग्निहोत्री व 11 आचार्यो द्वारा कराया जाएगा। रात्रि में प्रतिदिन रात्रि 7 बजे से मां का हवन होगा। 26 मार्च को दोपहर 2 बजे से पंखा शोभा-यात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख बाजारों से होकर निकलेगी और जगह-जगह भक्तों द्वारा यात्रा का स्वागत किया जाएगा। 26 मार्च को नवमी पर कन्या पूजन के बाद प्रातः 11 बजे से भंडारे का आयोजन होगा। 26 मार्च को रामनवमी का पर्व भी धूमधाम से मनाया जाएगा। महंत गिरिशानंद गिरि महाराज मां सि़िद्धदात्री व भगवान राम की पूजा-अर्चना कर भक्तों को रामनवमी पर्व की बधाई देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *