गाजियाबादः
सपा के वरिष्ठ नेता अभिषेक गर्ग ने हाउस टैक्स में की गई 300 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी का विरोध किया। उन्होंने कहा कि एक साथ इतनी अधिक वृद्धि ना सिर्फ जनता पर अनावश्यक बोझ डालेगी, बल्कि उसके जीवन को भी मुश्किल बना देगी। अभिषेक गर्ग ने कहा कि वे शहर के विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन एक साथ इतनी अधिक वृद्धि करना जनता पर अनावश्यक बोझ डालना ही नहीं है, बल्कि उसके साथ अन्याय करना भी है। उन्होंने कहा कि नगर निगम की बोर्ड बैठक में हाउस टैक्स को लेकर जो निर्णय लिया गया है, तो उसका पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए, अन्यथा इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया के विरुद्ध माना जाएगा। उन्होंने
घर-घर की यही पुकार, हाउस टैक्स कम करो अबकी बार का नारा देते हुए कहा कि बढ़े हुए हाउस टैक्स से आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। आम लोग अपने घर का खर्च पहले से ही बहुत मुष्किल से चला पा रहे हैं। ऐसे में हाउस टैक्स में एक साथ 300 प्रतिशत की बढोत्तरी से तो उनके लिए अपना व परिवार का पालन पोषण करना ही मुश्किल हो जाएगा। हाउस टैक्स में इस कदर बढोत्तरी से शहर की जनता में रोष है। अतः नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स को कम कर आम जनता को राहत दी जाए।देने का कार्य किया जाए। अभिषेक गर्ग ने चेतावनी दी है कि यदि हाउस टैक्स में बढ़ोतरी वापस नहीं ली जाती है, तो शहर की जनता आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी। सपा के वरिष्ठ नेता अभिषेक गर्ग ने कहा कि वे शहर के विकास के पक्षधर हैं, लेकिन नागरिकों और व्यापारियों के हितों से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं होने दिया जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *