
गाजियाबाद। होली के पावन अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं शीतल नमकीन के डायरेक्टर चेतन शर्मा ने अपने मित्र दुष्यंत गुप्ता, व्यापारी नेता संदीप बंसल और दीपक गर्ग के साथ क्षेत्रीय सांसद अतुल गर्ग के आवास पहुंचकर उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।
सांसद अतुल गर्ग ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि होली रंगों और खुशियों का त्योहार है, जो समाज में एकता, भाईचारा और आपसी सद्भाव को मजबूत करता है। उन्होंने सभी को सुरक्षित और प्रेमपूर्वक होली मनाने की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर चेतन शर्मा ने कहा कि होली का पर्व भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा का प्रतीक है। यह त्योहार हमें आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे त्योहार समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को एक-दूसरे के करीब लाते हैं।
सांसद आवास पर शुभकामनाएं देने के बाद चेतन शर्मा ने अपने दोस्तों और परिवार के साथ भी हर्षोल्लास के साथ होली का त्योहार मनाया। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं और मिलकर खुशहाल एवं सुरक्षित होली मनाई !
