गाजियाबाद। लोहा विक्रेता मंडल के सभागार में वरिष्ठ समाजसेवी, शिक्षाविद एवं जिंदल पब्लिक स्कूल ग्रुप के चेयरमैन राम अवतार जिंदल का सुहेलदेव समाज पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने माल्यार्पण कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल के अध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार जैन ने राम अवतार जिंदल को बधाई देते हुए कहा कि उनका इस महत्वपूर्ण पद पर चयन होना पूरे व्यापारी समाज के लिए गौरव की बात है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि जिंदल अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता के बल पर व्यापारियों के हित में प्रभावी कार्य करेंगे और उनकी समस्याओं के समाधान में अहम भूमिका निभाएंगे।कार्यक्रम के दौरान पिलखुवा नगर पालिका के चेयरमैन विभु बंसल का भी विशेष रूप से स्वागत एवं सम्मान किया गया। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के बोर्ड सदस्य पवन गोयल का भी अभिनंदन किया गया।इस मौके पर गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से अतुल कुमार जैन, अंबरीश जैन, दीपक सिंघल, सुबोध गुप्ता, अनुराग अग्रवाल सहित कई व्यापारी शामिल रहे। इसके अलावा वरिष्ठ समाजसेवी अनिल गर्ग (विजय सेनेटरी), उमेश गोयल, दिनेश अग्रवाल समेत अन्य गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और सभी ने राम अवतार जिंदल के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *