

रविवार को आई टी एस कालेज मोहन नगर में भाजपा महिला मोर्चा का प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न हुआ प्रशिक्षण वर्ग में कुल चार सत्रों में प्रथम सत्र में प्रदेश के उपाध्यक्ष और महिला मोर्चा के प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने महिला कार्यकर्ताओं का भाजपा का इतिहास विषय पर मार्गदर्शन किया तथा महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम कौशिक ने सत्र की अध्यक्षता की दूसरे सत्र की वक्ता महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल रही तीसरे सत्र में क्षेत्रिय शोध विभाग प्रमुख रजनी कालरा व क्षेत्रीय अध्यक्ष वर्षा कौशिक ने राष्ट्र निर्माण में महिलाओं का योगदान विषय पर महिलाओं के समक्ष अपनी बात रखी वर्ग के चौथे और अंतिम सत्र में प्रदेश शोशल मिडिया प्रमुख सुचित्रा कक्कड़ पाठक ने नये भारत के निर्माण में सरकार का महत्व विषय पर अपने विचार रखे प्रशिक्षण वर्ग का संचालन महामंत्री रेनू चंदेला और भक्ति सिंह ने किया इस प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश एवं क्षेत्र की कार्यकर्ताओं के साथ महानगर की महिलाओं ने भाग लिया