



गाजियाबाद, सामाजिक संस्था “मानवता की ओर एक कदम” के तत्वावधान में शनिवार को “एक राष्ट्र – एक चुनाव” के समर्थन में एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा शाम 4 बजे शहीद भगत सिंह घंटाघर से प्रारंभ होकर चौपला से होते हुए दुर्गा भाभी चौक से निकलकर शहीद पथ नवयुग मार्केट तक संपन्न हुई। पदयात्रा समापन होने से पूर्व वक्ताओं ने अपने संबोधन के माध्यम से एक राष्ट्र एक चुनाव की अपील संदेश दिया।
इस अवसर पर सामाजिक नागरिक के रूप में मुख्य वक्ता मयंक गोयल ने कहा “यह मुद्दा किसी दल विशेष का नहीं, बल्कि भारत के प्रत्येक नागरिक का है। अलग-अलग चुनावों से न केवल समय और धन की बर्बादी होती है, बल्कि विकास कार्य भी प्रभावित होते हैं। हम सभी एकजुट होकर केंद्र सरकार से आग्रह करते हैं कि इस नीति पर शीघ्र कार्यान्वयन हो।”
इस पदयात्रा का नेतृत्व संस्था के समन्वयक सरदार एसपी सिंह द्वारा किया गया, जिन्होंने कहा “यह सिर्फ एक चुनाव प्रणाली नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक की सहूलियत और राष्ट्र की आर्थिक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ‘एक राष्ट्र – एक चुनाव’ से न केवल संसाधनों की बचत होगी, बल्कि शासन की निरंतरता भी बनी रहेगी। यह देश के सुनहरे भविष्य की ओर एक सार्थक प्रयास है।”
पदयात्रा में गाजियाबाद के प्रमुख चेहरों सहित अनेक सामाजिक संगठनों, व्यापारियों और NGO प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
शहर के मुख्य बाजार से पदयात्रा गुजरने के दौरान बाजार में व्यापारियों एवं नागरिकों ने मयंक गोयल और सरदार एसपी सिंह सहित सभी पदयात्रा में शामिल लोगों का स्वागत अभिनंदन करते हुए अपना भरपूर समर्थन दिया। मयंक गोयल अध्यक्ष के रूप में शहर के मुख्य बाजार में प्रथम आगमन पर व्यापारियों ने आतिशबाजी कर पुष्पवर्षा से शानदार स्वागत अभिनंदन किया।
वन नेशन वन इलेक्शन के समर्थन में पदयात्रा के दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, सरदार एसपी सिंह, सुरेन्द्र नागर,पार्षद राजीव शर्मा, राजीव अग्रवाल, प्रदीप चौधरी, अशोक भारतीय, विनीत शर्मा, प्रीति चंद्रा, साक्षी नारंग, नीरज त्यागी, शैली सेठी, सिमरन रंधावा, राम त्यागी, पुष्पेंद्र गुप्ता, पूर्व पार्षद अरुण जैन, अरुण मित्तल, विनय सिंघल, विनीत शर्मा युवा, नागेंद्र चौहान, आलोक त्यागी, बबीता त्यागी, विनीता पाल, दीपक त्यागी सुमित शर्मा राहुल त्यागी सुनील शर्मा लामिश पांडे अनुज त्यागी, संजीव जांगिड़, हरेंद्र चौधरी, विक्रम सैनी, अजय चौधरी, संजय शर्मा, तनुज गंभीर, उदयन गर्ग, कृष्ण त्यागी, राजीव डागर, पंकज लड्डू जितेंद्र महाना , दिव्यांश भटनागर आदि शामिल रहे।