Sat. Apr 26th, 2025


महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान दूधेश्वर का अभिषेक किया
विधायक संजीव शर्मा ने श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज का आशीर्वाद लिया


गाजियाबादः
भाजपा के महानगर अध्यक्ष व विधायक संजीव शर्मा के कितने बड़े भक्त हैं, शहर की जनता को इसका अंदाजा बुधवार को महाशिवरात्रि पर्व पर लगा। संजीव शर्मा नंगे पैर ही दूधेश्वर चौकी से ऐतिहासिक श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर पहुंचे और भगवान दूधेश्वर की पूजा-अर्चना की व उनका अभिषेक किया। उन्हांेने मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज से भेंटकर उनका आशीर्वाद लिया। विधायक संजीव शर्मा मंदिर में जलाभिषेक के लिए आए श्रद्धालुओं से भी मिले और सभी को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई दी व भगवान दूधेश्वर के जयकारंे लगाकर श्रद्धालुओं का उत्साह बढाया। विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि भगवान दूधेश्वर बहुत ही दयालु हैं। उनकी पूजा-अर्चना करने से सभी कष्ट दूर होते हैं और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.